हादसा

सड़क हादसे में दो मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद। नगरनिकाय चुनाव का प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे दो कर्मी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गोह प्रखंड अंतर्गत पुनपुन बराज डिवीजन वन में पत्राचार लिपिक एवं अरविंद कुमार पांडेय लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं

जिसमें 40 वर्षीय अखिलेश सिंह पटना जिले के पोठही एवं 58 वर्षीय अरविंद कुमार पांडेय नालंदा ज़िला के हिलसा के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों गोह से औरंगाबाद के लिए जा रहे थे।

जहां शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। इस दौरान घायल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि नगर निकाय चुनाव का प्रशिक्षण लेने के लिए गोह से औरंगाबाद जा रहे थे।

तभी मुफस्सिल थाना अंतर्गत औरंगाबाद-रफीगंज के मुख्य पथ पर अकौनी मोड़ के समीप तेज गति से आ रहा एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें दोनों हादसे में घायल हो गए। इसके बाद इस घटना की सूचना उन्होंने अन्य कर्मियों को दी गई। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer