मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अवैध हथियार के साथ एक युवक को दाउदनगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। इसके पास से एक थर्नट एवं रिवाल्वर बरामद किया गया है। पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के धनावां गांव निवासी बिक्की कुमार हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान के नेतृत्व में प्र.पु.अ.नि. शबनम खातून एवं अन्य पुलिस बलों द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुऐ दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया सूचना मिली की धनावां गांव निवासी बिक्की कुमार अवैध हथियार रखे हुए है जिसके अलोक में उसके घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई जिसमें उसके घर से थर्नट एवं रिवाल्वर बरामद किया गया। आवश्यक पूछ-ताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
वज्रपात व डूबने से बचाव संबंधित जागरूकता रथ को एडीएम ने किया रवानाSeptember 4, 2023