विविध

12वीं पुण्यतिथि पर याद किए जाएंगे पूर्व मुखिया

– रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । हसपुरा प्रखंड के सोनहथू पंचायत धमनी गांव निवासी मुखिया स्व. देवेंद्र कुशवाहा उर्फ छोटू का 12वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेगें और पूर्व मुखिया के जीवन कृत्यों पर प्रकाश डालेंगे। पूर्व मुखिया की पत्नी व हसपुरा प्रखंड के वरिष्ठ राजद नेत्री सोनम कुशवाहा एवं मीडिया प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि समाज और क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखकर असमाजिक तत्वों ने पूर्व मुखिया स्व. देवेंद्र कुशवाहा उर्फ छोटू को गोली मारकर हत्या कर दी थीं जिसे शहादत दिवस के रूप में आज हम सभी याद करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आचार संहिता को पालन करते हुऐ सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व मुखिया आज हमारे बीच नही रहे, लेकिन द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास किया जाएगा। उनके द्वारा समाज के विकास व उत्थान के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदम सदैव याद कीए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer