–पप्पू यादव
औरंगाबाद। ईद- उल- फितर 2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में रफीगंज पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च हुआ। इस दौरान शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, मुख्य बाजार, महाराजगंज सहित विभिन्न चौक चौराहे पर फ्लैग मार्च निकाला गया। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ईद उल फितर (ईद) को लेकर शांति व्यवस्था को कायम करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि पुलिस फ्लैग मार्च के माध्यम में अवांछित व शरारती तत्वों को संदेश देने का काम किया जाता है। साथ ही इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। इस दौरान कोई सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हर समय चौकस है।