विविध

विधिक संघ के निर्वाचित सदस्यों को सौंपा गया प्रमाण पत्र 

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष सह चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह ने विधिक संघ चुनाव 2021 में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं ब्यक्त की गई। निर्वाचित अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह एवं महासचिव नागेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से अवसर प्राप्त हुआ है जिसे पुरी सत्य निष्ठा एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करुंगा। वहीं प्रयास करूंगा की विधिक संघ को उच्ची मुकाम हासिल हो। उन्होनें चुनाव समिति के निष्पक्ष कार्यों की प्रसंशा भी की है। इस दौरान वरीय अधिवक्ता जीपी विष्णु शर्मा ने चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सदस्य वृजा प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, अखिलेश पाठक, अवध किशोर पांडे को पगड़ी व बुके देकर सम्मानित किया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर उत्साहित दिखें। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer