-पप्पू यादव
औरंगाबाद। अमन कुमार यादव को मिशन अहीर रेजिमेंट सेना का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिस पर संगठन के सदस्यों में हर्ष व्यक्त किया है। सदस्यों का कहना है कि अमन कुमार यादव को मिशन अहीर रेजिमेंट सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से जहां संगठन को काफ़ी मजबूती मिलेंगी वहीं मिशन को सफल बनाने में भी मदद मिलेंगी।
ऐसे में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट गठन के लिए व समाज के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करुंगा। समाज को सशक्त बनाने की दिशा में भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि भारत सरकार जल्द ही रेजांगला के युद्ध में शहीद 114 वीर अहीर सैनिकों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट बनाकर यादव समाज को कृतार्थ करें। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र भज्जू यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।