जयंतिराजनीतिविविध

धूमधाम से नेहरू की मनायी गयी 132 वीं जयंती समारोह 

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में भारत माता के अमर सपूत प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 132 वीं जयंती समारोह बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नेहरू जी की भूमिका सराहनीय थी। आजादी के पश्चात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहते उन्होंने भारत के प्रमुख शहरों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना, पंचशील का सिद्धांत, गुटनिरपेक्षता, आदि कालजई कृतियों को उपकृत किया था। संविधान सभा में उनकी भूमिका विशिष्ट थी। आज के जयंती समारोह में राणा सुनील सिंह, राजू प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र राम, बृज किशोर कुमार, साकेत कुमार सिंह, रामकुमार, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer