हादसा

सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी की मौत, एक घायल

     – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: अंबा। (औरंगाबाद) प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल कुटुंबा में कार्यरत लिपिक मृत्युंजय कुमार सिंह की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं, अकाउंटेंट विनोद गुप्ता बुरी तरह से घायल बताये गए हैं। उनकी स्थिति नाजुक है उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों स्वास्थ्य कर्मी हरिहरगंज से लौटकर औरंगाबाद बाइक से जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने धनिबार गाँव के समीप धक्का मार दी जिससे मौके पर ही मृत्युंजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई एवं विनोद कुमार गुप्ता घायल बताए गए हैं। वहीं, इस घटना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस घटना से मर्माहत हैं। यह एक अपूरणीय क्षति है। मृत्युंजय जी आप सदैव याद आएंगे। वहीं, (अकॉउंटेड) बिनोद गया को स्वास्थ्य लाभ की कामना कर्मियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer