मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । महिला पुलिस कर्मियो के सुविधा के मद्देनजर पुलिस केन्द्र स्थित पालना घर का एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने आज उद्घाटन किया है। इस अवसर पर पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधिक्षक आकाश कुमार यादव एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रेणु कुमारी मौजूद रहे। ऐसा होने से महिला पुलिस कर्मियों को काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही पालना घर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों के देख-रेख हेतु महिला पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति किया गया है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन हेतु संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि अपने कर्तव्यों का पालन करने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को हमेशा घर में रह रहे अपने बच्चों की चिंता रहती थी लेकिन अब उनकी यह चिंता खत्म हो जाएंगी। पालना घर में बच्चों के खेलने से लेकर पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। यहां पर बच्चों की देखभाल के लिए महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि विविध गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके।
Related Articles
Check Also
Close
-
सब्जी लेकर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौतDecember 2, 2022
-
स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान शुरूMarch 31, 2023
-
एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति से खाते से उड़ाए 80 हजारSeptember 23, 2023
-
खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनाएं : धर्मेंद्रJanuary 12, 2023