औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे – 19 पर फारम के समीप ऑटो एवं बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मंजरेठी गांव निवासी सुदर्शन कुमार तथा मदनपुर के ही उत्तरी उमंगा पंचायत के दलेलचक गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि घायल आलोक कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद में कर्मचारी हैं। आज वह अपने गांव से सुदर्शन कुमार के साथ बाइक द्वारा ड्यूटी करने औरंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान बाइक सुदर्शन चला रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक फारम के समीप शहर की तरफ मोड़ा तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।
घटना के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। जहां दोनों का इलाज़ किया जा रहा हैं। इस घटना में आलोक की गंभीर हालत चिंताजनक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सुदर्शन सदर अस्पताल में इलाजरत है।
It’s remarkable in favor of me to have a web page,
which is good for my knowledge. thanks admin