औरंगाबाद। झारखंड प्रदेश के हुसैनाबाद से पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता की गिरफ्तारी को लेकर राजपा जिला अध्यक्ष दिवेश सिंह के नेतृत्व में ज़िला मुख्यालय अंतर्गत रैली निकाली गई। यह रैली शहर के गांधी मैदान से चलकर रमेश चौक होते हुए दानी बिगहा स्थित सभा में तब्दील हो गई। तथा इसके बाद महाराणा प्रताप चौक स्थित संपन्न हुई। इस दौरान एक वर्ग समुदाय से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
राजपा जिला अध्यक्ष दिवेश सिंह ने कहा कि सुजीत मेहता हत्याकांड में पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता के द्वारा एक जाति विशेष को टारगेट किया गया है तथा जातिय उन्माद पैदा किया गया। इसको लेकर पूर्व में हमने ज़िला प्रशासन से विधायक की गिरफ्तारी को लेकर मांग की थी। लेकिन आज तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसके विरोध में आज यह रैली निकली गई। वहीं आज के इस रैली के 15 दिन बाद भी यदि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी नही हुई तो हम सभी बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान राजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश महासचिव बिक्री सिंह, सचिव मनमोहन सिंह, युवा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, शंकर सिंह, विमलेश सिंह, भरत सिंह, आशुतोष रंजन, सुबोध सिंह राणा, पुष्कर सिंह एवं अन्य हजारों लोगों ने भाग लिया।