हादसा

सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, घायल 

                  – संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर। सड़क किनारे टहलने निकले एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें वह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे भर्ती किया गया है। घटना शनिवार की सुबह मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ की है। घायल व्यक्ति की पहचान कुशहा निवासी रऊदी यादव के रूप मे हुई है। घायल व्यक्ति के स्वजनों ने बताया कि वो सुबह में कुशहा मोड़ के समीप सड़क किनारे टहलने निकले थे, तभी तेजी से आ रही एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों के द्वारा घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे भर्ती किया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer