त्यौहार

धूमधाम से मनाई गयी ईद, एक-दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

– संजीव कुमार –

मगध हेडलाइंस: ईद का पर्व मदनपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।मदनपुर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी।

इस मौके पर मदनपुर ईदगाह, खिरियावां, वार, टंडवा, जुड़ाही, उचौली नजीराबाद सहित अन्य ईदगाहों में आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था।इसकी बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बधाई दी और सेवइयां ला लुत्फ़ उठाया। ईद को देखते हुए मदनपुर बड़ी मस्जिद, शाही मुहल्ला, ईदगाह सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

इस दौरान इंस्पेक्टर शैलेन्द्र, बीडीओ कुमुद रंजन, अंचलाधिकारी अंजू सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने ईद की शुभमांकनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer