क्राइम

महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,  नाली के विवाद में महिला हुईं थीं घायल , इलाज़ के दौरान मौत 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। महिला हत्याकांड में फरार अभियुक्त को नवीनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा की है। जहां नाली के विवाद में शंकर प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को अभियुक्त एवं उसके पुत्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को पटना स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के क्रम में मगंलवार को उसकी मौत हो गई थी। वैसे यह घटना 30 जुलाई की हैं। जब महिला जनकपुर पोखरा पर अपना नये मकान का निर्माण करवा रही थी जिसमें नाली के विवाद में अभियुक्तों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। उसकी मौत के बाद बुधवार को अक्रोशित परिजनों ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को लेकर शव थाना अंतर्गत सड़क पर रखकर मुख्य पथ को जाम कर, प्रदर्शन किया था जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक अभियुक्त को मझियांवा से गिरफ़्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त जनकपुर पोखरा निवासी अवधेश सिंह हैं। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस तलाश कर रही हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीएसआई पिंकी कुमारी सहित अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer