विविध

युवाओं को रोजगार की राह प्रशस्त करेगी अशोक मंच : अमित कुशवाह

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शहर के रेडक्रॉस भवन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय अशोक मंच के बैनर तले बिहार राज्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहिद जगतपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रेडक्रॉस के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन, महिला सेल की अध्यक्ष अंजू सिन्हा, प्रदेश कानूनी सलाहकार मार्कण्डेय त्रिवेदी एवं समाजसेवी आईसा खातून ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान भास्कर की धरती से संगठन की शुरुआत की गई और आज हम धीरे धीरे 10 जिलों में अपना विस्तार कर चुके हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य है बिहार में निशुल्क शिक्षा एवं निशुल्क स्वास्थ्य की व्यवस्था कराना और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि औरंगाबाद जिला अभी अपना स्थापना दिवस मना रहा है ऐसी स्थिति में इस स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत देव से की जा रही जिसका उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा।

जहां महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार को मजबूती प्रदान करेंगी।उन्होंने कहा कि संस्था प्रत्येक प्रखंड में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को रोजगार से जुड़ने के सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की चर्चा कर उससे कैसे जुड़ा जाय उसे विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी आईसा खातून ने संस्था के नीतियों से प्रभावित होकर रफीगंज में 20 एकड़ जमीन दान करने की घोषणा की जिसका स्वागत सभी सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, श्याम किशोर खत्री, शशि कुमार राहुल, संजीव कुमार, अभय कुमार, अमरेश कुमार, कुसुमलता कुमारी, शारदा कुमारी, खुशबू कुमारी, रितिका कुमारी, अर्चना कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer