मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। गुरूवार की शाम मामूली विवाद को लेकर गोलीबारी हो गई। गोली एक किशोर के सीने में लगी जिसके कारण किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह मामला जम्होर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव की है। जहां गोली लगने से उस गांव निवासी विजेंद्र राजवंशी का 12 वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार उर्फ ध्रुपत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गeया जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक किशोर गांव के ही कुछ लड़कों के साथ खेल रहा था। तभी एक दूसरे किशोर के साथ उसका झगड़ा हो गया। मामूली बात को लेकर दोनों भीड़ गए। इसके बाद एक किशोर घर गया और पिस्टल लाकर उसके सीने में गोली दाग दी जिसमें वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना किशोर के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इसकी सूचना जम्होर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जम्होर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी हुई है। मामले में छानबीन की जा रही हरी है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
जिला को-ऑपरेटिव बैंक के दूसरी बार अध्यक्ष बने संतोषApril 26, 2023