क्राइम

पुलिस की हिरासत से आरोपित फरार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया था सदर अस्पताल 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जम्होर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चित्रगोपी गांव के समीप एनएच – 139 पर स्थित एक निजी होटल पर छापामारी की। जहां से दो प्रेमी युगल जोड़े को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। वहीं होटल एक संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपितों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इस दौरान एक अरोपित पुलिस की हिरासत से भाग निकला और पुलिस देखते रह गई। इस घटना से सदर अस्पताल में हड़कंप सा मच गया। मामले की जानकारी एसआई सोनी कुमारी ने थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद को दी जिसके आलोक में सदर अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष ने यथा स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपित दाउदनगर थाना क्षेत्र के कर्माही गांव निवासी नीरज कुमार हैं। आरोपित की तलाश को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer