विविध

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद ने विभिन्न रूपों में पुरा किया अपना 100 साल , वृत चित्र का हुआ लोकार्पण

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के 100 साल पूरा होने पर निरीक्षी न्यायाधीश सह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव राय के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह एवं ज़िला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर आज व्यवहार न्यायालय का वृत चित्र लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम में आगंतुको का स्वागत अभिभाषण सुकुल राम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय के दर्शन और विजन का प्रतिफल हैं। उनकी दूर दृष्टि की वजह से आज औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय राज्य ही नही राष्ट्र के स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा हैं। आज जो वृत चित्र का लोकार्पण किया गया हैं वह आज वैज्ञानिक संसाधनों के द्वारा विश्व स्तर पर लोगों के लिए औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की विरासत को पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया हैं ताकि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के विरासत को हर आम जान सके।

आज व्यवहार न्यायालय का वृत चित्र इस यात्रा का दर्पण हैं। उसके उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कम्प्यूटर का बटन दबाकर वृत चित्र को व्यवहार न्यायालय के अधिकारिक वेबसाइड और यूट्यूब साइट पर लोगों के लिए लोकार्पित किया।

उक्त वृत चित्र में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की यात्रा और विरासत को प्रदर्शित किया गया है जिसमें आवाज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा दयाल और सुदीप पांडेय ने दिया हैं उक्त वृत चित्र औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की विरासत को बेहद ही भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया हैं।

Related Articles

जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि व्यवहार न्यायालय अपने विभिन्न रूपों में अपने 100 साल पूरा किया हैं तथा जिला विधि संघ उसके साथ कदम से कदम मिलाकर हर दशकों में साथ रहा है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि न्यायालय और बार का योगदान परस्पर इस न्यायालय को बेहतर बनाने में रहा हैं तथा आगे भी रहेगा।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम माधवी सिंह के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा दयाल और सुदीप पांडेय ने किया तथा कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे दोनों अधिवक्ता संघ के सचिव नागेन्द्र सिंह तथा सिद्धेश्वर विधार्थी, लोक अभियोजक पुषकर अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही समेत अनेकों अधिवक्ता, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer