आपदाविविधहादसा

ब्रजपात से किशोरी की मौत , खेलते वक्त हुईं यह हादसा

      – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) ब्रजपात की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। यह मामला हसपुरा थाना क्षेत्र के रतनपुर टोले चुल्हन बिगहा गांव की हैं। जहां ब्रजपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार के शाम की है। मृतिका की पहचान उस गांव निवासी सतेंद्र राम की पुत्री ज्योति कुमारी के रुप में की गई है। पूर्व वार्ड सदस्य नागदेव राम ने बताया कि गांव से पश्चिम की ओर किशोरी अपने कई सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी क्रम में हल्की बारिश के बीच जोर की गर्जना के साथ ब्रजपात गिरी जिसके चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान लोगों द्वारा जब उसे बचाव कार्य किया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालंकि इसके बावजूद परीजन किशोरी को लेकर समुदायिक स्वाथ्य केंद्र हसपुरा लेकर पहुंचे। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer