(मिथिलेश कुमार)
अंबा (औरंगाबाद)। भाकपा (माले) की 15 फरवरी को प्रस्तावित रैली व महाधिवेशन ‘फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ’ को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के तमसी टोला कुम्हार बिगहा में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड बैजनाथ प्रजापति एवं संचालन वीरेंद्र कुशवाहा ने किया।
भाकपा माले औरंगाबाद के जिला सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुनारीक राम ने कहा कि 15 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांधी मैदान पटना पहुंच कर रैली को सफल बनाएं। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी गीत गाते हुए रैली में चलने का संकल्प लिया। सभा में विरेंद्र कुमार वर्मा, संजय कुमार तेजा, मथुरा प्रसाद, उमेश प्रजापति, पुरन महतो, दिलीप कुमार, सुरेंद्र राम, सोनी देवी, कलावती देवी, लखपतिया देवी, रजपतिया देवी इत्यादि लोग शामिल हुए।