– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह औरंगाबाद कर्नाटक में विधानसभा सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। पूर्ण बहुमत हासिल होने पर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। बधाई देने वाले गोह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह, डॉ धर्मेंद्र यादव, भूपेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, शत्रुघ्न सिंह, अमरेश भगत, विजय यादव, रंजन सिंह, डॉ रंजीत कुमार, पूर्व शिक्षक विपिन कुमार अकेला, नीतीश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।