विविध

17 फरवरी से औरंगाबाद में होगी गरीब संपर्क यात्रा   कुटुंबा प्रखंड में दो दिन रुकेंगे डॉ. संतोष कुमार सुमन

   (मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन गरीब संपर्क यात्रा के दौरान 17 एवं 18 फरवरी को औरंगाबाद जिले का भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हम पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार सुमन का आगमन 16 फरवरी को ओबरा होगा।

17 फरवरी को गरीब संपर्क यात्रा के दौरान बेल, रफीगंज, कसमा, मदनपुर, बालूगंज का भ्रमण करते हुए अम्बा में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 फरवरी को कुटुंबा,माली, नबीनगर, टंडवा, संडा में जनसंपर्क के पश्चात परता में रात्रि विश्राम करेंगे और 19 फरवरी को गया लौट जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दाउदनगर के समीप ठाकुर बिगहा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जोर- शोर से तैयारी में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer