मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिले के नक्सल प्रभावित ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया, ढाभी एवं महुआन गांव में पांच एकड़ में लगी अफीम की फसल को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान छुछिया गांव निवासी स्व. रामपति भोक्ता के पुत्र राजेंद्र भोक्ता के रूप में की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार एवं एसएसबी भलुआही के सहायक समादेष्टा रवि कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, देव प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की गई जिसमें अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन दिनों नक्सलियों के इशारे पर हो रहे नशे की खेती के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम सुरक्षा बलों ने ढिबरा थाना क्षेत्र के उक्त जगहों पर पांच एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया हैं। वहीं इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। ताकि अफीम की खेती पर अंकुश लगाया जा सके।