मगध हेडलाइंस: नवीनगर (औरंगाबाद) सोन नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। यह मामला नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के नरारी कला खुर्द गांव की हैं। मृतक की पहचान उस गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में हुईं हैं। जानकारी के अनुसार युवक सोन नदी किनारे पशु चराने गया था। जहां नदी किनारे पैर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में जा गिरा, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है, जानकारी के अनुसार वह उस तरफ पशु चराने गया हुआ था। तभी यह हादसा हो गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
पर्चा जारी कर माओवादियों ने सांसद को दी धमकी, महामंत्री ने की निंदाFebruary 9, 2023
-
मोदी सरकार ने दिया मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा : मुकेशFebruary 1, 2023
-
अशोक वाटिका का वृक्ष प्रकृति का हैं अनमोल धरोहरFebruary 5, 2023