मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना पर बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने विशेष सर्च अभियान चलाया गया जिसमें भारी मात्रा में गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। यह कार्रवाई पुलीस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ, ज़िला पुलिस एवं गया ज़िले के केंद्रीय सुरक्षा बल 159वीं वाहिनी के द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सलियों के विरुद्ध ज़िले मदनपुर थाना अंतर्गत पचरूखिया, लडुईया पहाड़, शिकारी कुआ एवं इसके आस-पास क्षेत्रों से सर्च अभियान के फलस्वरूप विस्फोटक सामग्री एवं प्लास्टिक के डिब्बे में 2179 कारतूस को बरामद किया गया। इसके अलाव एक आईडी बरामद किया गया जिसे यथास्थान विनष्ट किया गया। इस कांड को लेकर मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार सुरक्षा बल नक्सली इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। इस कार्रवाई के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।
Related Articles
Check Also
Close
-
हत्या और लूट मामले का आरोपी दोषी करारMay 2, 2023
-
बिजली कंपनियों के तानाशाही के खिलाफ लोजपा का महा धरनाFebruary 21, 2023
-
न्यायाधीश के निधन पर तीन मार्च को बंद रहेगा न्यायालयMarch 2, 2023
-
जन्माष्टमी महोत्सव में चौथे दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूमSeptember 8, 2023