
(राम विनय सिंह)
गोह ( औरंगाबाद) सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान पटना स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के बिनोवा बिगहा गांव निवासी फेकन विश्वकर्मा के पुत्र रणजीत कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता हैं कि वह इकलौता पुत्र था। बीते नौ नवंबर 2022 को कैथी मोड़ के समीप पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था तभी दाउदनगर की ओर से एक तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन- फानन में सामुदायिक अस्पताल गोह भर्ती कराया
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक अचार के बाद मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया था। वहां से भी बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। जहां पिछले कई दिनों से उसका इलाज़ चल रहा हैं जिसमें बुधवार की देर रात्रि इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त हैं।















