राजनीति

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, कहा – आगामी चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार 

(मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। भारतीय जनता पार्टी औरंगाबाद जिला कार्यसमिति का बैठक मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड के गोवास रोड स्थित बुढ़वा महादेव स्थान परिसर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा संचालन जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम का नारा लगाया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, विधान पार्षद दिलीप सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक ने बिहार की वर्तमान राजनीतिक विमर्श में जातिगत गणना, आरक्षण, शराबबंदी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं रोजगार के अवसर पर विस्तृत रूप से चर्चा किया।

उन्होंने बताया कि सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता को कार्य करना होगा। जनसंघ काल से ही हम सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे संवैधानिक कार्यक्रमो की पक्षधर रहे है। शराबबंदी कानून से हर आदमी भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। हमारी पार्टी में भी शराब बंदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि फाइनेंस कमीशन में केन्द्रीय करों का प्रतिशत हिस्सा राज्यों को मिलना तय किया गया है। यह पूर्व के प्रतिशत से 10 प्रतिशत ज्यादा है।

42 के हिसाब से केन्द्र सरकार केन्द्रीय करो के राज्यवंश के रूप में 91,181 करोड़ दे रही है। इसके अलावा अलग-अलग विकास योजनाओं के लिए 58 हजार करोड़ रुपए दे रही है। अभी भी बिहार में केन्द्र के सहयोग से कुल 105 योजनाएं संचालित है। विधान पार्षद दिलीप सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी के सदस्य है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना है। प्रदेश मंत्री अजय यादव ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र में सरकार बनाने के लिए बूथ पर विशेष बल देना होगा और सभी को बूथ पर कार्य करना होगा। हमारा बूथ और मंडल सशक्त होना चाहिए। केन्द्र सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से निचले स्तर तक पहुंचाना है।

जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यो को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करना है। आगामी सभी कार्यक्रम 2024 चुनावों के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से पुनः 2024 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बूथ सशक्तिकरण और पार्टी के सृदृढीकरण पर विस्तृत चर्चा किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के दिन रात मेहनत,लग्न और पूरी निष्ठा से कार्य करने का ही फल है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम का समापन भाषण प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुरषोतम सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिलामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, आलोक सिंह, जितेन्द्र शर्मा, अखिलेश मेहता, तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य, जिला कोषाध्यक्ष विशाल वैभव ‘टैगोर’, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, उज्जवल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,उषा सिंह, जुलेखा खातुन, गुड़िया सिंह, सुमन अग्रवाल, मंजू सोनी, सारिका शेखर, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, परमेश्वर बैठा, अशोक पांडेय, विवेक सिंह, सुनील शर्मा,अजीत शर्मा, अमन कुशवाहा, पप्पु अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवनीश सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, दिपक सिंह, पप्पू सिंह, सोनू मालाकार, सुनील साव, अमरेन्द्र दुबे, कमलेश गुप्ता, बिनोद सिंह,छोटे सिंह,पवन सिंह, अरुण सिंह, संतोष सिंह, भाजपा नेता जीतू तिवारी, लाला शर्मा एवं मंच मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक भाजपा कार्यकर्ता लोग उपास्थि थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer