विविध

कलश यात्रा के साथ अंबे महोत्सव का आगाज, क्षेत्रीय विधायक ने किया मंच का उद्घाटन, स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरे जलवा 

   (मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। प्रखंड वासियों के आस्था का केंद्र माता सतबहिनी मंदिर के न्यास समिति एवं प्रखंड प्रशासन कुटुंबा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय अम्बे महोत्सव का बुधवार से शुरू हो गया। इस कपकपाती ठंड में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से माता सतबहिनी का जयघोष करते हुए कलश यात्रा प्रारंभ किया।

गाजे बाजे के साथ बाजार परिसर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु हरदता बटाने नदी घाट पर पहुंचे जहां विद्वान पंडितों की देख-रेख में वैदिक मंत्रोच्चारण, गंगा आरती एवं पूजन के पश्चात जलभरी किया। श्रद्धालु जयघोष करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे और कलश यात्रा संपन्न की।

Related Articles

कार्यक्रम की शुरुआत: अम्बे महोत्सव के मंच का उद्घाटन सत्तारूढ़ दल के सचेतक व क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद सुशील कुमार सिंह, सदर विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक ललन राम, जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वपना जी मेश्राम, डीडीसी अभ्येन्द्र मोहन, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि व राजद वरीय नेता सुबोध कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, वीडीओ चंद्र भूषण गुप्ता, अंचलाधिकारी अभय कुमार आदि को पुष्प हार, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माता सतबहिनी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं मौके पर स्कूली छात्राओं ने अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय के बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने सुगम-संगीत, लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

छात्र-छात्राओं ने निकाली झांकी : कलश यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौखड़ा के छात्र-छात्राओं ने “जल जीवन हरियाली” पर झांकी निकाली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार केशव, शत्रुघ्न कुमार, धनंजय कुमार सिंह एवं कुसुम कुमारी के दिशा निर्देश में निधि कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, रीमा कुमारी, काजल कुमारी, अंशु कुमारी, पुष्पा कुमारी गोविंद कुमार एवं पप्पू कुमार ने भाग लिया।

टैगोर विद्यापीठ अम्बा के बच्चों द्वारा झांकी में पोखरण परमाणु परीक्षण का दृश्य दिखाया गया।विद्यालय के डायरेक्टर विजय कश्यप के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। झांकी में निहाल सोनी ने एपीजे अब्दुल कलाम, पीयूष कुमार ने अटल बिहारी बाजपेई, लड्डू कुमार ले भीमराव अंबेडकर, रानी कुमारी ने लक्ष्मीबाई के किरदार में आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं देश की सुरक्षा में तैनात जवान निखिल कुमार, आर्यन राज, आदर्श कुमार तथा विभिन्न दलों के राजनेताओं के रूप में कृष कुमार, ऋषभ, अकमल, नैतिक, हिमांशु की भूमिका सराहनीय रही। विद्यालय के शिक्षक अमरेश कुमार मिश्र, दीपक कुमार, आशा गुप्ता, अंजली कुमारी, प्रीति कुमारी, मयंक सर, सबिता सिंह, निशा कुमारी उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र हैप्पी, रौशन, खुशी, पल्लवी, अर्चना, निहारिका, मानसी, सलोनी, अंजलि, महिमा, कोमल, श्रुति, खुशबू, अंशु, पलक, आयुषी, सृष्टि, अनुष्का एवं दिव्या ने भाग लिया।

डी एन एस पब्लिक स्कूल ने प्रकृति का सच्चा साधु झांकी के माध्यम से भारतीय किसानों की दुर्दशा को प्रदर्शित किया है। डीएनएस विद्यालय के प्राचार्य रिंकू सिंह ने बताया कि भारतीय किसान आजीवन मेहनत करते रहते हैं। 130 करोड़ भारतीयों के अन्नदाता होने के बावजूद गरीबी के कारण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं दे पाते हैं। हमारी झांकी किसानों की व्यथा को दिखाती है।

स्काउट एंड गाइड का योगदान रहा सराहनीय : महोत्सव के सफल आयोजन के लिए भारत स्काउट एंड गाइड औरंगाबाद के 50 स्काउट एवं गाइड को यातायात नियंत्रण में सहयोग लिए नियुक्त किया गया। जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से ही स्काउट एंड गाइड आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। चिल्की हाई स्कूल के मैदान में परेड करने के बाद कलश यात्रा के संचालन में भाग लिया। प्रखंड स्काउट लीडर अभय कुमार, काजल कुमारी, सूरज, रिया, सुगंधा, शुभम कुमार, राजकुमार, शिवम माधुरी एवं अनिता ने अपनी टीम का नेतृत्व किया।

दीप यज्ञ में जुटी सैकड़ों महिला श्रद्धालु : मंदिर प्रांगण में शाम को दीप यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गायत्री परिवार की विद्वान पंडित जय श्री पाठक, सावित्री देवी, कंचन कुमारी एवं जगुनी देवी शिक्षिका ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करवाया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का जाप किया और पांच दीप प्रज्वलित कर अनुष्ठान को पूर्ण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer