औरंगाबाद। सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है। वहीं विक्रेताओं को चिन्हित कर रही हैं जिसमें आम से खास तक शामिल है। इसके अलावे पुलिस अन्य स्रोतों के माध्यम से भी कुछ लोगों को चिह्नित कर रही हैं, जो प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से इस धंधे में शामिल धंधेबाजों को अपना नैतिक सहयोग दे रहे हैं। इसी सिलसिले में कुटुंबा थाना की पुलिस द्वारा एक कार से लदा 550 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। वहीं मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सारी गांव में स्प्रिट का कारोबार किया जा रहा है जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले को सत्य पाया और 26 वर्षीय इमरोज आलम के घर के आगे से 550 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। वहीं मामले में उस युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
विधिक संघ चुनाव की घोषणा, 23 दिसंबर को होगी मतदानDecember 4, 2021
-
सरपंचों की बढ़ाई गई ताकत, मुखिया को प्रत्येक वर्ष बुलानी होंगी चार बैठकSeptember 1, 2021
-
एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, कहा अपराध व अपराधियों पर लगाएं अंकुशOctober 14, 2022
-
25 लाख का इनामी चर्चित नक्सली नेता गिरफ्तार, प्रशासनिक पुष्टि नहींSeptember 21, 2022