औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ जम्होर के प्रांगण में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा निशुल्क होम्यो चिकित्सा शिविर का आयोजन सुचारू पूर्वक क्रियान्वित हो रहा है। निशुल्क चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ जम्होर के अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने किया। गायत्री शक्तिपीठ जम्होर के व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर प्रत्येक रविवार को 9 से 11 चलता है। असहाय एवं निर्धन रोगियों का इलाज समुचित ढंग से किया जाता है। साथ में उन्हें निशुल्क दवा भी दी जाती है। यह भी कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में हर्ष का माहौल देखी गयी। इस गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में दिव्य भारत युवा संघ द्वारा बच्चों को निशुल्क कोचिंग कराया गया। निशुल्क कोचिंग का संचालन रामध्यान साहू एवं राजेश कुमार ने किया।जबकि प्रशिक्षक रूप में अवकाश प्राप्त शिक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में जो संस्कार परक शिक्षा का अभाव हो गया है। उसकी पूर्ति के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के बीच बुनियादी ज्ञान के बारे में विस्तृत चर्चा की। गायत्री शक्तिपीठ प्रत्येक रविवार को हवन पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित करता है। विश्व शांति की कामना लिए पूजन में दर्जनों महिलाएं भाग लेती हैं। भक्तिमय वातावरण का आवरण छा जाता है। इस कार्यक्रम में ऋषि शेखर, बेनी पासवान, लक्ष्मण दास, सुरेश विद्यार्थी, अनीता देवी, माया दुबे सहित अन्य ने सहभागिता निभाई।
Related Articles
Check Also
Close
-
देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जब्तMarch 11, 2022
-
पुलिस से दुर्व्यवहार एवं मारपीट करना पांच लोगों को पड़ा महंगाNovember 21, 2021
-
ऑटो ने मारी पलटी, चालक समेत तीन घायल, टला बड़ा हादसाApril 1, 2022
-
वार्ड सचिव का हुआ चयन, गरारी मठिया पर झड़पFebruary 7, 2022