विविध

अधिवक्ता कल्याण कोष समिति का किया गया गठन 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के केन्द्रीय कक्ष में अधिवक्ताओं का आम सभा संपन्न हुआ जिसमें विधिक संघ के अधिवक्ता कल्याण कोष समिति का गठन किया गया जिसका सत्र 2022-2027 होगा। इस दौरान आमसभा में सर्वसम्मति से समिति के संयोजक कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह एवं पुष्कर अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं अधिवक्ता कल्याण कोष समिति के अध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह को बनाया गया हैं। इसके अलावा समिति के सचिव बागेश्वरी प्रसाद को बनाया गया है, अधिवक्ता कल्याण कोष समिति के सदस्य कुल 15 होंगे जिसमें विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, महासचिव नागेंद्र सिंह, रामनंदन मिश्रा, रामकिशोर सिंह, अकमल हसन, सतीश कुमार सिंह उर्फ दुदुन सिंह, राजनंदन सिंह, कमला प्रसाद सिंह, अवध किशोर पांडे, यमुना प्रसाद, अशोक कुमार, नीरज कुमार सिंह, रामनरेश प्रसाद, बबन प्रसाद, उदय कुमार मिश्र, बने हैं। सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी स्नेही, विजय कुमार सिंह,सहित अधिवक्ताओं ने दी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer