डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) करमा पंचायत के मुखिया चंचला कुमारी को दाउदनगर प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में सोमवार को कई पंचायतों के मुखिया ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुखिया संघ के नवनिर्वाचित सांगठनिक प्रतिनिधियों की सूची और बैठक में लिये गये प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध करायी बताया गया कि पिछले दिनों सिंदुआर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंचला कुमारी को मुखिया संघ का दाउद नगर अध्यक्ष चुना गया है। शमशेर नगर पंचायत की मुखिया अमृता देवी को उपाध्यक्ष, चौरी पंचायत के मुखिया निशी कुमार को सचिव तथा अंकोढ़ा पंचायत के मुखिया संध्या देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुखिया सरस्वती कुमारी, प्रदीप कुमार, संजू देवी, अंजुम आरा, रमेश प्रसाद भी मौजूद रहे। 15 में से 11 मुखिया ने बैठक में भाग लिया।