जयंतिविविध

विकास पुरुष थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई : परमेश्वर  

(मिथिलेश कुमार) 

कुटुंबा। (औरंगाबाद) भाजपा मंडल कुटुंबा ने रविवार को बुढ़वा शिव मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मंडल अध्यक्ष परमेश्वर बैठा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के एक सच्चे एवं समर्पित प्रधानमंत्री थे। उन्हें भारतीय राजनीति में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने देश हित में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना एवं अंत्योदय योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान 2022 के अंतिम रविवार को कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना जिसमें उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में आयुर्वेद एवं योग का प्रयोग करने का संदेश देते हुए भारतीय चिकित्सा पद्धति अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि करोना काल अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए एहतियात के तौर पर सभी को मास्क पहनना चाहिए। दृढ़ संकल्प से आप प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, मंडल मंत्री रोहित कुमार वर्मा, प्रकाश राज, अनिल राम ,अवधेश राम, संतोष कुमार, उमेश सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer