राजनीति

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष 

             मिथिलेश कुमार
कुटुंबा (औरंगाबाद) कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता की जीत पर कुटुंबा विधानसभा उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि जनता महागठबंधन कि सरकार को नकार रही है। यह चुनाव परिणाम 2024 एवं 2025 के चुनाव की झलक है। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी व जनता के साथ विश्वासघात किया है जिस तरह गुजरात के चुनाव में जनता का अपार सहयोग मिला है उसी तरह आगामी चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखाएगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष प्रमेश्वर बैठा, अनुज कुमार सिंह, अरविंद कुमार पासवान आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer