विविध

आंती थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक 

   – महताब अंसारी

कोंच (गया) प्रखंड के आंती थाना परिसर में रविवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिम भाई का ही नहीं बल्कि हम सभी लोगों का है। जिस तरह से पूर्व में चाहे हिन्दू का पर्व हो या मुस्लिम का पर्व हो सभी लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं उसी तरह से हम आप लोगों से उम्मीद करते हैं कि सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना दीजिए उसपर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस थाना क्षेत्र में किसी भी समुदाय का पर्व होता है तो पूर्व से ही हमलोग सहयोग करते आए हैं। हमलोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं और करते रहेंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए अगर किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है, तो तुरंत जानकारी दें। इस अवसर पर थाना परिवार के अलावे आँती मुखिया पति संजय यादव, काबर मुखिया पति अवधेश दास, तिनेरी सरपंच मो साहू, मंटू यादव, पुण्यदेव यादव, आँती सरपंच पति धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, राजेन्द्र यादव, जयनंदन प्रसाद, वार्ड सचिव रविन्द्र कुमार, रमेश यादव, रजनीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer