औरंगाबाद। हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा हैं। यह घटना गत रविवार की हैं जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र कुछ ही घंटो के बाद हत्यारोपी को धर दबोचा हैं। यह मामला कुटुंबा थाना अंतर्गत चपरा गांव की है। जहां भूमि विवाद में चाचा को भतीजे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी जिसमें दो व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया था जिसमें मृतक का भतीजा और उसका बेटा शामिल था।
वहीं इसके बाद पुलिस ने कृत कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे के बेटे को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान दिवाकर कुमार के रूप में की गई है। जबकि फरार भतीजे की पहचान संतोष सिंह के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में मृतक की पहचान शंभू सिंह के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि रविवार को भूमि विवाद में शंभू सिंह की हत्या कर दी गई। इसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा दो व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया था जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया। जबकि वहीं हत्यारोपी भतीजे की छानबीन की जा रही हैं।