मिथिलेश कुमार
कुटुंबा(औरंगाबाद) शारदीय नवरात्र पर महा सप्तमी के दिन माता कालरात्रि स्वरूप का पूजन किया गया। श्री मां दुर्गा पूजा समिति अंबा के द्वारा इस वर्ष भव्यता के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कमिटी के अध्यक्ष कुमार मनीष सिंह ने बताया कि पंडाल निर्माण के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए थे।
अष्टमी के दिन शाम 3:59 बजे भव्य आरती का आयोजन करने के पश्चात भंडारा किया जाएगा। 11वें दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कमिटी के उपाध्यक्ष अलख शर्मा, गौतम मालाकार, कोषाध्यक्ष विजय मालाकार, चंदन गुप्ता मनीष गुप्ता अविनाश गुप्ता संजय मालाकार महेश शर्मा अनिल शर्मा रंजन गुप्ता पवन सोनी अभिषेक सिंह बनारसी शर्मा शुभम गुप्ता दिवाकर सोनी मंटू सिंह नागेंद्र सिंह शंभू गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।