त्यौहार

आलमपुर में गोवर्धन पूजा की तैयारी जोरों पर

औरंगाबाद। दीपावली पर्व की समाप्ति के बाद अब गोवर्धन पूजा पर्व की तैयारी जोरों पर है जिसमे सदर प्रखंड के आलमपुर गांव में गोवर्धन पूजा की तैयारी की जा रही हैं जिसमें सुबह से ही कृष्ण युवा क्लब आलमपुर के सदस्यों द्वारा गोवर्धन पर्वत की साफ-सफाई की जा रही हैं। इसके बाद आज शाम को करीब चार बजें धूमधाम से पूजा की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय पवन यादव, मंटू यादव, पंकज, किशोरी, नीतीश कुमार समेत अन्य ने बताया कि सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। आज शाम को करीब चार बजें धूमधाम से पूजा की जाएगी।

गौरतलब हैं कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर्व 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा हैं। जबकि यह पूजा आमतौर पर दिवाली पर्व के ठीक अगले दिन ही मनाया जाता हैं। इस वर्ष एक दिन अंतर पर मनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने के कारण तिथियों में बदलाव किया गया हैं।

Related Articles

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसलिए इस वर्ष गोवर्धन पूजा 25 के बजाय 26 अक्टूबर के दिन मनाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer