राजनीति

समय की हैं मांग – महागठबंधन के सहभागिता से देश का नेतृत्व करें बिहार : धर्मेंद्र  

जदयू जिला कार्यकारिणी विस्तार की हुई बैठक 

      – मिथिलेश कुमार

कुटुंबा(औरंगाबाद) युवा जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारिणी के विस्तारित बैठक युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार के आवास पर बुधवार को की गई। कार्यक्रम का संचालन विरेंद्र पांडे के द्वारा किया गया। बैठक में जिले के 11 प्रखंड में पदाधिकारियों के चयन के पश्चात सम्मानित कर पहचान पत्र दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अगर ठान ले तो निश्चित तौर पर परिवर्तन ला सकते हैं। आपके अंदर काबिलियत व क्षमता की कमी नहीं है। बिहार के विकास पुरुष के साथ जुड़कर समाज का नेतृत्व करें तभी संगठन को मजबूत होगा।

पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जदयू लगातार 20 वर्षों से सत्तारूढ़ दल रहा है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में साफ छवि के साथ बिहार का नेतृत्व किया है। भाजपा के राजनैतिक उसूलों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है। पूरा देश महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है। आप देश के राजनीति का आकलन कीजिए।

Related Articles

भाजपा विकास के मुद्दे से ताल्लुक रखने वाली पार्टी नहीं है वह हिंदू-मुस्लिम एवं धर्म के नाम पर देश को बांट रही है। आपसी भाईचारा व सौहार्द खत्म करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोधरा कांड में संयुक्त होने के कारण कोर्ट ने उनको देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनके सहयोग से एक भगोड़ा (अड़ानी) दुनिया के दूसरे नंबर का सबसे अमीर आदमी बना हुआ है। बिहार ने आजाद भारत को देश का प्रथम राष्ट्रपति दिया था अब समय आ गया है कि बिहार पुनः देश का नेतृत्व करे।

इसलिए 2024 में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा के द्वारा हमें ठगा गया है। नीतीश कुमार ने पूरे देश का भ्रमण कर राजनैतिक जायजा लिया उसके बाद महागठबंधन बनाया गया है। पिछले बार हम लोगों ने सदस्यता अभियान में हर समुदाय से 25000 लोगों को जोड़कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान गोह से अमित कुमार चंद्रवंशी, कुटुंबा- संतन कुमार, बारुण-धीरज कुमार, हसपुरा- सत्य प्रकाश कुशवाहा, देव-संतोष रजक, ओबरा- नीतीश कुमार तथा दाउदनगर – विपिन कुमार को युवा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख कुटुंबा धर्मेंद्र कुमार , प्रखंड अध्यक्ष विजय मेहता, जदयू जिला महासचिव विरेंद्र मेहता, वीरेंद्र पांडे, राजनारायण चंद्रवंशी, उग्रसेन सिंह, विकास कुमार मेहता, संजीत चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, मनोज मेहता एवं राहुल कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer