मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक साइबर कैफे से 2.4 किलोग्राम गांजा एवं दो देसी कट्टा साहित एक खोखा बरामद किया गया है। इन अवैध सामग्रियों की बरामदगी से आसपास हड़कंप सा मच गया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के ठीक सामने की हैं। जहां डब्लू डांट कॉम नामक एक साइबर कैफे से इन अवैध सामग्रियों को बरामद किया गया है। हालांकि मामले में अब तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन कैफे संचालक का कहना हैं कि यह अवैध सामग्रियां उसके कैफे में किसने रखा, इसकी जानकारी उसे नहीं हैं। लेकिन पुलिस संबधित धाराओं कांड दर्ज कर मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। अपर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि एक साइबर कैफे से 2.4 किलोग्राम गांजा एवं दो देसी कट्टा सहित एक खोखा बरामद किया गया है। मामले में कैफे संचालक से पुछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
अवैध धंधे सहित विभिन्न अपराधों पर हर हाल में लगाएं अंकुश – एसडीपीओSeptember 9, 2023
-
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का गोह में होगा भव्य स्वागत, तैयारी पूरीFebruary 22, 2024
-
विकास पुरुष थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई : परमेश्वरDecember 25, 2022
-
अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, बहनोई घायलFebruary 23, 2023