मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। गरीबों और असहायों के लिए वर्ष 2018 से शक्ति मिश्रा फाउंडेशन मसीहा के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। दिन-रात यह संस्था गरीब असहायों के लिए समर्पित रहती है। इस संस्था से हर गरीब और असहायों को एक उम्मीद बनी रहती है कि अगर औचक कठिन परिस्थिति आ जाए तो यह संगठन हमारे पास जरूर आएगा। बीते तीन – चार वर्षों से संस्था ने अपने कार्य को और तीव्र कर दिया है। विदित हो कि संस्था द्वारा औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के हसौली पंचायत अंतर्गत परसा गांव की रहने वाली सोनमतियां कुंवर एवं उसके बेटे महेंद्र पूरी तरह से विकलांग एवं लकवा से ग्रसित हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं इन की दयनीय स्थिति को देखते हुए संस्था द्वारा द्वारा मां- बेटे को गोद लिया गया है और उचित मदद का भरोसा दिया है। घर में मां-बेटे के अलावा कोई अन्य जीवित सदस्य नहीं है। शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने बताया कि यह संस्था असहाय और जरुरतमंदों के बीच कार्य करती है।कोई भी दुःखित हों या गरीब असहाय हो उसके लिए संस्था रातों दिन तत्पर रहता है और आगे भी रहेगा। हम लोग गरीब परिवारों को आर्थिक सहयोग करते है। उनके बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करते हैं। सामूहिक विवाह करवाती हैं, जो निःशुल्क होता हैं। इसके अलावा सामाजिक आयोजनों एवं त्योहारों में लोगों को आर्थिक मदद करती हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि सदर प्रखंड के बसडिहा के मैदान पर सामूहिक विवाह के आयोजन पर संस्था विचार कर रही है ताकि इलाके के गरीब वर- वधुओं का निःशुल्क विवाह कार्य संपन्न हो सके। श्री मिश्रा ने कहा कि जरुरतमंदों की मदद करके हमलोग अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं और बड़े भाग्य की बात है कि गरीबों और जरूरतमंदों को मदद करने का अवसर हमें मिलता है। यह इतना बड़ा धर्म है जो हर किसी के लिए अवसर का रूप नहीं बनता है। श्री मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति से जितना हो सके गरीब व असहाय की मदद करनी चाहिए। गरीबी एक अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में वही है, जो हम सबके है। ऐसे लोगों की थोड़ी सहायता करने से भी उन्होंने भी खुशी होती है।
Related Articles
Check Also
Close
-
जनता महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजनMarch 4, 2023
-
विद्युत करंट के चपेट में आकर युवक की मौतAugust 8, 2023