औरंगाबाद। एक युवक विद्युत की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। दरअसल यह मामला मुफस्सिल थाना अंतर्गत पोइवां गांव की हैं। जहां वह युवक अपनी घर की छत पर चढ़कर विद्युत मरम्मती का कार्य कर रहा था जिसमें वह विद्युत की चपेट में आ कर झुलस गया।
घायल युवक की पहचान विष्णु देवराज के 28 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार के रूप में की गई है। हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक विद्युत की तार मरम्मती का कार्य कर रहा था। इसी क्रम में उसे ज्ञात नहीं था की उक्त तार में विद्युत हैं जिसके संपर्क में आकर वह झुलस कर अचेत हो गया। इसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। जबकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।