औरंगाबाद। आपसी रंजिश के कारण शुक्रवार की अहले सुबह शौच करने गए एक व्यक्ति को दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस मामले मारपीट के बीच- बचाव में आए दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह मामला कुटुंबा थाना अंतर्गत लोहर चक गांव की हैं। जहां मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पजचन श्यामदेव यादव, विष्णुप्त यादव एवं उपेंद्र कुमार शामिल है। वहीं तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह भीम यादव अपने घर से निकल कर शौच करने के लिए बाहर जा रहे थे। तभी गांव के ही पिंटू यादव, उदय यादव, हरि यादव, क्लेन्द्र यादव, विजय यादव, जगदेव यादव, जितेंद्र यादव एवं महतो यादव सहित दर्जनों लोगों ने लाठी डंडे एवं धारधार हथियार से उनकी जमकर पिटाई करने लगे।
मारपीट के दौरान भीम यादव चिखने चिल्लाने लगे जिनकी आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। हालांकि इनकी संख्या कम होने के कारण बीच-बचाव में पहुंचे लोग भी मारपीट के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं इस घटना के बाद आरोपी फरार हैं।
इस घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुटुंबा में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इसके बाद घायलों का इलाज अस्पताल औरंगाबाद में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इस घटना में घायलों की हाथ पैर टूटने की सूचना है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है।