-डी.के यादव
रफीगंज(औरंगाबाद) पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने के लिए बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई रफीगंज के बैनर तले गुरुवार को काली पट्टी लगा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में विरोध जताया। इसकी जानकारी प्रखंड सचिव डी के यादव ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने 2004 में सरकारी कर्मचारियों का पेंशन बंद कर दिया। पुनः राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर तानाशाही रवैया अपनाकर एक सितम्बर 2005 से कर्मियों का पेंशन बंद कर दिया। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों का गुजर बसर करना कष्टकारी हो जाता है। इन कर्मियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने को लेकर आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया गया है जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया गया है। इस पर सरकार इसे लागू नहीं करती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के अलावे रूपेश चौधरी, राधा कुमारी, अशोक यादव, आशा सिंहा, प्रियंका कुमारी, धनेश्वर मिस्त्री, रिंकी कुमारी, महावीर यादव, लालझडी कुमारी, मो मोमताज, रामजी यादव, संजुला कुमारी, हेलेना सोरेन, मो नसीम, मो सैयद नदीम, सुषमा बा, राघवेंद्र नारायण, रविन्द्र कुमार, दावेन तिग्गा, रंजना कुमारी, एनी होरो, लखन यादव समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।