
औरंगाबाद। मगध पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा पुलिस केन्द्र औरंगाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस केन्द्र के परेड ग्राउंड में सशस्त्र बलों के द्वारा सेरेमोनियल पैरेड के द्वारा सलामी दी गई तथा महानिरीक्षक द्वारा परेड का भी निरीक्षण किया गया। महानिरीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र के विभिन्न प्रशाखाओं का भी सुक्षमता से निरीक्षण करते हुए पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें पुलिस एवं पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए समस्याओं को सुना गया। वहीं उनके समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, विकास आयुक्त अंशुल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर अनुपम सिंह, सदर पुलिस उपाधीक्षक गौतम सरण ओमी, मु० प्रथम व द्वितीय, सार्जेंट मेजर एवं पुलिस केन्द्र के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।