औरंगाबाद। शराब के उपयोग, निर्माण, भंडारण, परिचालन एवं विक्री आदि के विरुद्ध छापेमारी हेतु पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान 35 लीटर देशी शराब, 01 बाइक जब्त किया गया। वहीं मामले में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें मदनपुर थाना द्वारा 35 लीटर देशी शराब, 01 बाइक जब्त किया गया एवं 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जम्होर थाना द्वारा 01 व्यक्ति को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अंबा थाना द्वारा 01 व्यक्ति को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हसपुरा थाना द्वारा कांड के वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। टंडवा थाना द्वारा कांड के वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुटुंबा थाना द्वारा कांड के वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहारNovember 20, 2021
-
इंस्पायर अवार्ड्स को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनSeptember 2, 2022
-
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रमMay 7, 2022
-
दुर्घटना में घायल दूसरे भाई की हुई मौतApril 23, 2022