हादसा

मजार पर चादर चढ़ाने जाती महिलाओं को पिकअप वाहन ने रौंदा, हालत चिंताजनक 

            मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट 

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से सटे बॉर्डर पर झारखंड राज्य के हरिहरगंज स्थित मजार पर चादर चढ़ाने जा रही दो महिलाएं सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान सिमरा थाना अंतर्गत बसडीहा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता की पत्नी मोहर मनी देवी एवं परशुराम मेहता की पत्नी जीरामणि देवी के रूप में की गई है जिसमे एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों महिला आस्था में विश्वास रखते हुए अपने परिवार के सुखी सम्पन्न सलामती हेतु हरिहरगंज स्थित मजार पर अपने परिवार के साथ बाइक से चादर चढ़ाने जा रही थी। बाइक से जाने के दौरान जैसे ही अंबा कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है।

आनन-फानन में लोगों के द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा लगातार उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल औरंगाबाद आकर घायलों का हालचाल जाना एवं बेहतर इलाज में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer