विविधहादसा

दही में गिरी छिपकली, खाने से किशोरी बीमार , रेफर 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। खाद्य पदार्थों की रख – रखाव में जरा सी भी लापरवाही कितनी बड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है, यह बात शुक्रवार को एक घटना से समझा जा सकता है। दरअसल दही में एक छिपकली गिर गई जिसे खाने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामला देव प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिकीर्तन बिगहा की है। जहां दही में छिपकली गिर गई जिसे खाने से किशोरी की तबियत अचानक खराब बिगड़ गई। किशोरी की पहचान उस गांव निवासी बिनोद मेहता के 14 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गई हैं। इस घटना के बाद किशोरी का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया गया जिसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के एक बर्तन में दही रखा हुआ था। दोपहर में खाना खाने के बाद उस बर्तन से दही निकालकर किशोरी ने खा लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गई। सोने के करीब 20 मिनट बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसे चक्कर, उल्टी, दश्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद घर में अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया लेकिन इस दौरान किशोरी ने दही खाने की बात परिजनों को बताई तो दही रखे बर्तन को देखा तो उसमें एक छिपकली गिरी हुई थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। जहां किशोरी का उपचार किया गया। लेकिन लगातार उल्टी करने से किशोरी सुस्त हो गई। हालांकि इस संबध में चिकित्सकों ने बताया कि छिपकली गिरने दही विषाक्त हो गया जिसे खाने से किशोरी की तबियत बिगड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer