राजनीतिविविध

समाज सुधार यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) आगामी चार जनवरी को गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समाज सुधार यात्रा की सफलता को लेकर दाउदनगर के सिंचाई विभाग के आईबी में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी एवं संचालन पप्पू गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये काराकाट सांसद महाबली सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह समाज सुधार यात्रा, नशा मुक्ति, नल जल योजना, जल जीवन हरियाली, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह पर रोक तथा दहेज प्रथा उन्मूलन एवं अन्य सामाजिक सुधारों को फलीभूत और कार्यान्वित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस समाज सुधार यात्रा का जनमानस पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, जो एक विकसित और जागृत प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने कहा कि दाउदनगर और ओबरा में जल्द ही सौर ऊर्जा से संचालित सोलर लाइट हाई मास्क लाइट विभिन्न चौक चौराहों पर लगाये जायेंगे। पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल एवं नवीनगर रेफरल अस्पताल में आरो वाटर प्लांट का टेंडर पांच जनवरी को होने की संभावना है। बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। सांसद ने कहा कि महेंद्र प्रसाद लंबे समय तक राज्यसभा के सांसद रहे और जदयू के मजबूत नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर जदयू नेता अजय कुशवाहा, प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, संजय पटेल, प्रशांत कुमार तांती, दीनदयाल पटेल, विपिन कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, कन्हाई पासवान, मो. शहजाद, मो. अरमान, विकास कुमार ,छोटू प्रसाद, इंद्रेश कुमार, विकास कुमार के अलावे भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, अरविंद उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer