विविध

भागवत कथा में किया कृष्ण जन्म का वर्णन

       – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अरंडा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा सुनाते हुए कथा वाचक भागवत भाष्कर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला की कथा और लीला दिखाई गई। कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण के पैदा होने की खबर राजा कंस को मिली तो वह कारागार में पहुंचा।https://youtu.be/6ig8Z2c8Yr8

वहां कन्या को देखकर पत्थर पर पटक कर मारना चाहा तो कन्या हाथ से छूट कर यह कहते हुए आकाश में चली गई कि तेरा मारने वाला ब्रज में पैदा हो चुका है। इसके बाद वह राक्षसों को ब्रज भेजता है, किंतु वे कृष्ण का कुछ नहीं कर पाते हैं। इसके बाद कंस पूतना को भेजते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण की माखन लीला, गोवर्धन लीला, बाल लीलाओं के दृश्यों का संजीव चित्रण किया गया।

मौके पर झांकी के साथ छप्पन भोग लगाया गया।कथा के बाद महा आरती में सैकड़ो महिला व पुरूष श्रद्धालुओ ने सामिल होकर पुण्य का भागी बने। यज्ञ को सफल बनाने में उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू यज्ञ में बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराने में साध्वी श्री हरि प्रिया दासी, आचार्य सुकेश जी, श्री कृष्ण मुरारी जी महाराज आचार्य रंजन सामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer